Top 5 Android Smartphone Battery Killer Apps must know






अगर आप भी अपने स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होने से परेशान हैं तो हम आपको बता दें कि हमारे एंड्राइड स्मार्टफोन में ऐसे कई एप्स होते हैं जो सबसे ज्यादा बैटरी खाते हैं। इन एप्स में मैसेजिंग एप्स से लेकर गेमिंग एप्स शामिल हैं। कई बार हमें इनके बारे में पता भी नहीं होता और ये हमारे स्मार्टफोन की बैटरी को डिस्चार्ज करते रहते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ज्यादा बैटरी खाने वाले ऐसे ही 5 एप्स के बारे में।
1. इस सूची में सबसे टॉप पर है गेमिंग ऐप कैंडी क्रश सागा। एवीजी के मुताबिक यह एप स्मार्टफोन की बैटरी, स्टोरेज और डाटा की सबसे ज्यादा खपत करता है। इस गेम के हाल ही में आए अपग्रेड के बाद गेम की रेटिंग 4.3 थी। बात की जाए इसके यूजर की तो 53 लाख से भी ज्यादा यूजर के द्वारा इसको इनस्टॉल किया जा चूका है।

2. इसके बाद नाम आता जिस एप का वह भी एक गेमिंग एप है। ‘क्लेश ऑफ कौंस’ एक लोकप्रिय युद्ध गेमिंग एप है। लेकिन, एवीजी के मुताबिक इस गेम के कारण स्मार्टफोन की बैटरी सबसे ज्यादा कम होती है।

3. इसके अलावा अगर आपके फोन में गूगल प्ले सर्विस एप है तो ध्यान रहे इस एप की वजह से भी आपके फोन की बैटरी सबसे ज्यादा खत्म होती है। एवीजी के अनुसार इस एप से बैटरी के साथ-साथ स्टोरेज और डाटा ज्यादा कन्जयूम करते हैं।

4. अपने पुराने और नए सामान को बेचने के लिए भारत का फ्री क्लासिफाइड एप OLX भी आपके फोन की बैटरी खत्म कर रहा है।

5. दुनिया का टॉप सोशल नेटवर्किंग एप फेसबुक भी इस लिस्ट में शामिल है। इस एप की वजह से भी यूजर्स की बैटरी खपत ज्यादा होती है।