How to record Android Phone Screen





ऐसा कई बार होता होगा जब आपके दोस्त और रिश्तेदार आपने अपने एंड्राइड स्मार्टफ़ोन के कॉन्फ़िगरेशन के बारे में मदद मांगते होंगे। इसका कारण ये भी होता है कि वह तकनीकी से ज्यादा बढ़िया तरह से वाकिफ़ न हों, या ऐसा भी हो सकता है कि वह किसी अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम से एंड्राइड में आये हों, और एंड्राइड के साथ पूरी तरह से वाकिफ़ न हों। कारण कोई भी हो सकता है और एक नहीं कारण बहुत से हो सकते हैं, पर जो भी हो आपको इसके लिए काफी परेशान होना पड़ता है क्यों सही कहा न…
अब अगर आपके दोस्त या रिश्तेदार अपना अपना एंड्राइड फ़ोन देकर किसी तरह की सहायता मांगे तो लगता है कि हाँ आप उनकी मदद कर देंगे, हालाँकि अगर ऐसा हो जाए कि वह आपको फ़ोन न दें और तब आपसे कहें कि आप उनकी समस्या का हल करें तो आप कहेंगे कैसे, ऐसा कैसे हो सकता है। क्या यहाँ यह सही नहीं होगा कि आप पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड कर लें, आप ऐसा अपने फ़ोन के माध्यम से करें तो फिर उन्हें इसका रिकॉर्ड किया हुआ विडियो भेज दें ताकि वह भी अपने फ़ोन इसी प्रकार से सेट करें तो, अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, क्या ऐसा हो सकता है?
हाँ, मेरे दोस्त ऐसा हो सकता है, आप अपने स्मार्टफ़ोन की स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं, इसके साथ साथ जो भी एक्शन हो रहे हैं उन्हें भी रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके लिए आपको न तो दूसरे किसी स्मार्टफ़ोन की जरूरत है और न ही अन्य किसी शूटिंग करने वाले उपकरण की, बस जरूरत है तो एक ऐप की जिसका नाम है DU रिकॉर्डर।
DU रिकॉर्डर का इस्तेमाल क्यों?
गूगल प्ले स्टोर पर न जानें कितने ही स्क्रीन रिकॉर्ड करने की क्षमता रखने वाले ऐप्स मौजूद हैं। पर हमने इसे ही चुना है, इसका सबसे मुख्य कारण है कि यह फ्री है, यह काफी लाइटवेट है, और इसमें रिकॉर्डिंग की कोई लिमिट भी नहीं है। हालाँकि इसके अलावा मौजूद सभी स्क्रीन रिकॉर्डर लिमिट के साथ आते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि यह FHD विडियो रिकॉर्डिंग करता है। आइये अब जानते हैं कि कैसे आप इस ऐप के माध्यम से अपनी स्क्रीन की विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
DU रिकॉर्डर का इस्तेमाल करके कैसे रिकॉर्ड करें अपने एंड्राइड स्मार्टफोन की स्क्रीन
स्टेप: 1 गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ, और यहाँ जाकर DU रिकॉर्डर के लिए सर्च करें, इसके बाद अपने फ़ोन में इस ऐप को इनस्टॉल कर लें।
स्टेप: 2 जब आप इस ऐप में जाते हैं तो आप देखते हैं कि आपको यहाँ ऑप्शन मिलते हैं जैसे रिकॉर्ड, विडियो और सेटिंग, कैमरा और स्क्रीनशॉट। अब आप यहाँ सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर किस ऑप्शन का चुनाव करें, क्यों सही कहा न मैंने… आपको यहाँ विडियो और सेटिंग टैब में जाना होगा।
स्टेप: 3 जैसे ही आप ऐसा करे हैं, रिकॉर्ड बटन पर प्रेस करें और यहाँ आपकी रिकॉर्डिंग शुरू हो जायेगी। अब आप जो चाहे वह कर सकते हैं, अगर आपको जैसा कि ऊपर कहा गया है किसी को कुछ सिखाना है तो आप आपके स्मार्टफ़ोन की स्क्रीन पर अब कुछ भी कर सकते हैं, ये सब रिकॉर्ड हो रहा है। इस रिकॉर्डिंग के दौरान किसी भी समय आप इसे कण्ट्रोल भी कर सकते हैं।
स्टेप: 4 जब विडियो पूरी तरह से रिकॉर्ड हो जाती है। आप DU रिकॉर्डर के एडवांस्ड ऑप्शन्स का इस्तेमाल करके इस विडियो को कुछ ट्विक भी कर सकते है। आप विडियो को ट्रिम कर सकते हैं, बैकग्राउंड में म्यूजिक जोड़ सकते हैं, और इमेजेज भी लगा सकते हैं, कई विडियो को एक साथ मर्ज कर सकते हैं आदि।
स्टेप: 5 अब जैसे कि आप अपने स्मार्टफोन के स्क्रीन की विडियो बना चुके हैं आप इसे अपने दोस्त और करीबियों के साथ शेयर कर सकते हैं। ऐसा आप फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से कर सकते हैं।